बाल दिवस: स्कूलों में लगा उत्सव का मेला, बच्चों ने दिखाया हुनर



पाटन।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। यहां उत्सव के माहौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं मेला लगा तो कहीं प्रतियोगिताएं हुईं।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों ने छात्रों की ओर से लगाए गए स्टालों को देखते हुए स्वादिष्ट व्यंजन चखकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था। उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हैं।
प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है।
मेले का बच्चों एवं अभिभावकों ने खूब लुत्फ उठाया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक  व्यंजन ने पालकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित पालकगण उपस्थित रहे।