शा.प्रा.शाला कुटेसर में न्योता भोज से बच्चों के चेहरे खिल उठे

रायपुर / आरंग //प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने “न्यौता भोजन’’ की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों को अतिरिक्त पोषण की मात्रा मिलेगी और अपनत्व की भावना भी विकसित होगी।


आरंग शा. प्रा. शाला कुटेसर (आरंग ब्लॉक जिला रायपुर) में शासन के निर्देशानुसार न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन धरमदास गिलहरे व धनेंद्र गिलहरे के द्वारा अपने बच्चो के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर किया गया। इस न्योता भोज से बच्चों के चेहरे खिल उठे इस न्योता भोज में बच्चो को खीर पुड़ी भजिया व छोले के सब्जी परोसा गया। न्योता भोज पाकर सभी बच्चे आनंदित हो उठे। सरपंच श्रीमति कामनी यादव और और शाला विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र जांगेड़े ने कहा की इस यरह से न्योता भोज का आयोजन होते रहना चाहिए हम सभी पालकों अपने बच्चों के जन्मदिन हो या हमारे बड़ो के जन्मदिन पर हम सभी को ऐसे ही बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाना चाहिए ताकि बच्चों को अच्छा लगे प्रधान पाठक तेजराम साहू सहित सभी शिक्षकों ने इस न्योता भोज के लिए धरमदास गिलहरे और धनेंद्र गिलहरे को शाला परिवार की ओर से धन्यवाद दिए उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच- श्रीमती कामिनी यादव , शाला विकास समिति के अध्यक्ष – महेंद्र जांगड़े , उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ,शिक्षाविद – सुखदास बंजारे , अन्य पालकगण,शाला के प्रधान पाठक तेजराम साहू,शिक्षक संतकुमार गायकवाड़, महेश यादव, रेवाराम साहू, गोपाल साहू, श्रीमती तालेश्वरी घृतलहरे एवं मध्यान्ह भोजन रसोइया श्रीमती निर्मला गिलहरे , श्रीमती अंजू गिलहरे उपस्थित रहे ।