अंडा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला चीचा के द्वारा के बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बालक बालिका ने स्वयं अपने हाथों से बना कर खाने-पीने का दुकान लगाकर उन्होंने अपने व्यावसायिक शिक्षा को सकारात्मक तरीके के साथ प्रस्तुत किया गया था जिसमें ग्रामीण जनों ने बाल मेला कार्यक्रम में अपना उपस्थित प्रदान करते हुए उन्होंने बच्चों के हौसला को बढ़ाया और उन्होंने स्वयं उनके दुकान से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को खरीद कर स्वाद लिया गया जिसमें गुलाब जामुन ,गुपचुप, दोसा, इटली गुलगुला भजिया, बड़ा, मिर्ची भजिया, चना भेल, पेयुष अरिशा रोटी ब्रेड पकोड़ा और चीला छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया जिससे बच्चों को पैसा कमाने का एक हुनर मिला इस अवसर पर प्रधान पाठक डीडी देशमुख संकुल समन्वयक वीरेंद्र देवांगन हरीश बंजारे हिरेंद्र साहू सेवती ठाकुर रेणूका साहू चंद्रहास साहू युवा सामाजिक कार्यकर्ता सरिता साहू कविता साहू सोना साहू लक्ष्मी नारायण गजभिम सरपंच तेजराम साहू उप सरपंच बेणीराम सिन्हा पाराशर साहू सेवानिवृत शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







