गणतंत्र दिवस पर बच्चों के कार्यक्रम से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा, मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात और क्रिकेट मैच कराने में नही फैलता कोरोना संक्रमण, राज्य सरकार का तुगलती फरमान से बच्चों का उत्साह फीका पड़ा: हर्षा लोकमणि

गणतंत्र दिवस पर बच्चों के कार्यक्रम से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा, मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात और क्रिकेट मैच कराने में नही फैलता कोरोना संक्रमण, राज्य सरकार का तुगलती फरमान से बच्चों का उत्साह फीका पड़ा: हर्षा लोकमणि
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक तुगलकी फरमान के चलते इस साल 26 जनवरी 2023 में गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन नही कर पाएं। छत्तीसगढ़ सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि इस साल कोविड वैरिएंट के फैलाव के दृष्टि से ग्रामीण स्तर पर एव जनपद स्तर पर होने वाले स्कूली बच्चों के देशभक्ति कार्यक्रम एव अन्य सांस्कृतिक का आयोजन पर प्रतिबंध किया गया है। वही जिला स्तरीय एव राज्य स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।
उन्होंने उक्त आदेश का विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोविड का ऐसा कौन सा नया वैरिएंट आया है जो ग्रामीण स्तर पर एव ब्लाक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में असर दिखाएगा एव जिला स्तर व राज्य स्तर पर होने वाले बच्चों के कार्यक्रम एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो में बेअसर होगा। जबकि अब कोविड की सारी स्थिति सामान्य हो गई है मुख्यमंत्री स्वयं रोज कई कार्यक्रम कर रहे है और हर कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो रही है, रोज गाँवो में जाकर भेंट मुलाकात की कार्यक्रम कर रहे है तब इनको कोविड प्रोटोकॉल नही दिखता शासन स्तर पर हर प्रकार के कार्यक्रम रोज संचालित हो रहे है, हर स्कूलों में सामान्य रूप से बच्चे पढ़ाई कर रहे है, बड़े बड़े प्राइवेट स्कूलों में वार्षिक उत्सव के नाम पर बड़े बड़े कार्यक्रम हो रहे है तब इनको कोविड प्रोटोकाल नही दिखता, लेकिन जैसे ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गांव गरीब के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है सरकार को कोविड प्रोटोकॉल नजर आने लगती है। सरकार चाहती ही नही है कि गांव के गरीबो के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर ऊंचाइयों को प्राप्त करे। अच्छी कला का प्रदर्शन कर बड़े कलाकार बने। अच्छी खेल का प्रदर्शन कर अच्छे खिलाड़ी बने।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार एक तरफ इंग्लिश मीडियम के नाम पर करोड़ो रूपये की भवन बनाया जा रहा है एक एक कक्षा के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है,तो दूसरी तरफ हिंदी मीडियम में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को बैठने के लिए टाटपट्टी तक नसीब नही हो पा रही है, 1-5 तक के कई स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। शासन प्रशासन के ऐसे फरमान से आज शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका खो देने से निराशा हाथ लगी है।