राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । ब्लाक के ग्राम भुवालपुर में संकुल स्तरीय तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव, जनपद पंचायत पण्डरिया अध्यक्ष समुंद्र सेवाराम कुर्रे, उपाध्यक्ष तुलस कश्यप जनपद सदस्य, बिशोक चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते गए सांसद पांडेय ने कहा कि खेल से हमें अनुशासन,सहयोग, सहभागिता व एकजुटता का बोध होता है। उन्होंने बताया कि खेल से स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है,जिसमें स्वास्थ्य मानसिकता विकसित होती है।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम से संस्कृति अन्य पीढ़ियों तक हस्तांतरित होती है।जिससे समाज सदृश ,सजक व ससक्त होता है।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुरुवात गणेश यादव सरपंच के द्वारा मां सरस्वती की चित्र में पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण पश्चात् शुभारंभ किया गया। प्राचार्य बघर्रा अंजोर सिंह पैकरा ने बताया कि छः प्राथमिक एवं चार माध्यमिक सहित दस विद्यालय में पच्चीस विधाओं में विद्यार्थियों द्वारा जोर आजमाईश हुआ।


सभी प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संकुल के संकुल समन्वयक भागवत साहू, प्रधान पाठक अनुज दास मानिकपुरी, शत्रुघ्न कांत एवं जनार्दन तिवारी,सुरेश कुलमित्र ,लक्ष्मीकांत सोनी ,संतोष साहू ,माया गबेल,मनहरण यादव ,रविशंकर कुर्रे एवं सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।







