महिला एवं बाल विकास विभाग में समस्याओं के समाधान हेतु चित्रलेखा साहू बनी प्रतिनिधि

अर्जुनी। बलौदाबाजार विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के होने वाले बैठक में समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बलौदाबाजार विकासखण्ड के अर्जुनी निवासी भाजपा नेत्री व शाला विकास समिति अर्जुनी के अध्यक्ष चित्रलेखा साहू को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मंत्री द्वारा अनुमोदित इस नियुक्ति के तहत चित्रलेखा साहू महिला एवं बाल विकास विभाग की होने वाली नियमित बैठकों में भाग लेंगे और जनसमस्याओं को सुलझाएंगे। विभाग को निर्देशित किया गया है कि आगामी बैठकों की सूचना मंत्री जी के साथ नवनियुक्त प्रतिनिधि को भी अनिवार्य रूप से दी जाए। इस नियुक्ति पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा, जवाहर लाल वर्मा, उर्मिला वर्मा सदस्य महिला प्रकोष्ठ, प्रेमचंद वर्मा,डमरूधर वर्मा, सुमन वर्मा, टिकेश्वर सेन,प्रमोद जैन,विष्णु साहू,भवँर सिंह साहू, चिंतामणि साहू, चित्ररेखा यदु, गंगा प्रसाद यदु और राजेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी हैं।