मनरेगा के तहत चेकडैम जीर्णोद्धार निर्माण कार्य मे मजदूरों के बीच लगाई चौपाल

कल्याणी साहू

पाटन।विधान सभा के ग्राम करगा मे मनरेगा कार्य मे कार्यरत मजदूरों के बीच जाकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा चन्द्राकर ने आजादी के पचहत्तर वर्ष पर केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा चौपाल के माध्यम से किया । हर्षा चन्द्राकर ने आमजनों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद हुए पचहत्तर साल हो गए है जिसे केंद्र की मोदी सरकार अमृत महोत्सव के रूप मना रही है जिसके परिणाम स्वरूप पूरे जिले में पचहत्तर नवीन अमृत सरोवर का निर्माण होना है, आज हमे सर्वाधिक जरूरत जल संचय करने की है आप सभी पूरी ईमानदारी के साथ मनरेगा मे चेकडैम जीर्णोद्धार निर्माण कार्य को करें। इसके गहरीकरण होने से जल का भराव अधिक होगा जिससे जल स्तर में सुधार होगा, इससे हम किसानों को पानी की कमी नही होगी।

प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी लेने पर ग्रामीणों में राज्य सरकार के प्रति काफी आक्रोश दिखाई और बताया कि तीन वर्ष से किसी का आवास नहीं आया है, पिछले सरकार के समय के निर्माण हुआ आवास का भी पूरा राशि नहीं दिया है। जिस पर हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के साथ खड़ी है। गरीबो के हित में भाजपा एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है जिसमे आवास योजना प्रत्येक हितग्राहियों का सहयोग विशेष रूप से आपेक्षित है । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र की मोदी सरकर ने जो लक्ष्य छत्तीसगढ़ के लिए दिया था