तोरण साहू(7389384721)

रानीतराई । जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा आज ग्राम पंचायत (चुलगहन/खपरी) में ग्रामीणों से मनरेगा कार्यस्थल पर मुलाकात करने पहुँचे चर्चा के दौरान के ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा में अनेकों कार्य स्वीकृति हुये हैं वर्तमान में दो जगहों पर कार्य प्रगति पर है, ग्रामीण जनों ने अन्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास निर्माण कार्यों के लिये छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का खुले हृदय से प्रशंसा कर ग्राम के निरंतर विकास के लिये मुख्यमंत्री जी को अपनी शुभकामनायेँ प्रेषित की।
जनपद सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने ग्रामीण श्रमवीरों को कहा कि हमारी सरकार राजनीतिक चेतना व सक्रियता श्रमेव जयते के मंत्र पर चल रही है सभी प्रकार के कार्यों की स्वीकृति मुख्यमंत्री जी करिश्माई नेतृत्व से एवमं मुख्यमंत्री जी के ओएसडी आशीष वर्मा जी के सतत प्रयासों से निरंतर हो रही है सड़के, बिजली , पानी, पुल, भवन, इत्यादि सभी कार्य अनवरत रूप से निर्मित, निर्माणाधीन हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं का भी सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है, अभी हाल ही में राजीव गाँधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को 7 हज़ार रुपये प्रतिवर्ष प्रदान की जा रही है मजदूरों को उनके गांव में ही काम मिल जाए, उन्हें अपना परिवार, घर गांव छोड़कर पलायन न करना पड़े इसके लिए मनरेगा योजना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में बनाई गई थी। यह सिर्फ योजना नहीं बल्कि इससे अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त हो रहा हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अपने कठिन परिश्रम और संकल्प से छत्तीसगढ़ को भारत में अग्रणी बनाने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कटिबद्ध है।
ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री जी की सरकार द्वारा मनरेगा के सफ़ल क्रियान्वयन से मजदूरों के भुगतान की कोई समस्या नहीं है, ग्रामीणों द्वारा बहुत ही उत्तम गुणवत्ता का एवमं विश्वसनीय कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलस्त्य साहू, रोजगार सहायक नारायण यादव, गणेश साहू, रमेश साहू, ,प्रताप निर्मलकर एवमं ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






