चुनकट्टा के किसान के पैरावट में लगी आग, दमकल वाहन पहुंची, पांच एकड़ का का पैरा जलकर राख


पाटन। समिति ग्राम चुनकट्टा के एक किसान के पैरावट में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल वाहन को सूचना दी। मौके पर दमकल वाहन अभी अभी पहुंची है ।बताया जा रहा है कि ग्राम चुनकट्टा में रहने वाले कृषक पुनीत राम साहू के खलिहान में 5 एकड़ धान का पैरा को खलिहान में पैरावट बनाकर रखा गया था जिस पर आज अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी अभी तक खबर नहीं है । दमकल वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रही है।