पाटन। चुनकट्टा में सड़क हादसा में गौड़पेडरी के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की लाश के साथ परिजन सड़क जाम कर दिया था। मौके पर उतई, पाटन, मंचानदुर थाना के पुलिस के साथ साथ एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने मोर्चा संभाल लिया था। परिजनों को श्री राठौर ने समझाइश दी उसके पद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया। इसके बाद मृतक के लाश को पीएम के लिए ले जाया गया। कल मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।







