सीआईएसएफ (आर टी सी) उतई  ने पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा को गोद लिया, शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल सहित गांव की सफाई का लिया संकल्प, बच्चे और ग्रामीण काफी उत्साहित

पाटन। सीआईएसएफ (आर टी सी) उतई  ने पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा को गोद लिया हैं शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल सहित गांव की सफाई का लिया संकल्प लिया।  बच्चे और ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आयें  सी आई एस एफ के डी आई जी रोहित कटकवार ने कहा सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे है, पतोरा गांव का विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर  शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में ग्राम पंचायत और सी आई एस एफ के द्वारा वन महोत्सव भी मनाया गया। ।पर्यावरण की रक्षा के लिए स्कूल परिसर में  पौधरोपण किया गया।  सी आई एस एफ के जवानों के साथ बच्चे काफी ख़ुश नजर आये । इस दौरान डी आई जी रोहित कटियार, कमांडेट श्री चाह सर, डिप्टी कमांडेंट पारुल बोहरा, शिशुपाल सिंह,  एस एस यादव,  राकेश कुमार सहित सरपंच भुनेश्वर साहू, सचिव महेंद्र साहू सहित ग्रामीण स्कूल के स्टाफ , बच्चे , सी आई एस एफ के जवान और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।।