पुलिस के साथ नागरिकों ने निकाली हेलमेट- बाइक रैली, यातायात नियम के पालन का लिया संकल्प


पाटन। यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत आज पाटन नगर में बाइक चालकों ने हेलमेट रैली निकाली।  हेलमेट रैली की शुरुआत आत्मानंद चौक पाटन से हुई।  जिसमें पाटन थाना के पुलिस बल के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक भी इस रैली में शामिल हुए। बाइक चलाते हुए हेलमेट लगाकर यातायात नियमों के पालन करने का संदेश देते हुए यह रैली पाटन के प्रमुख चौक चौराहा में होते हुए वापस पाटन थाना पहुंची। हेमलेट रैली में शामिल सभी नागरिकों एवं पुलिस वालों ने यातायात नियमों का पालन का संकल्प भी लिया। साथ ही आम नागरिकों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए अपील भी किया गया।