सर्व सतनामी समाज द्वारा किया गया नगर बंद व चक्काजाम,ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग


पंडरिया-सर्व सतनामी समाज द्वारा आयोजित नगर बंद के चलते शुक्रवार नगर के सभी प्रतिष्ठानें बंद रही।ज्ञात हो कि पूर्व मे नगर के किशोर लड़का कुनाल पुरकर की हत्या हुई थी।जिस पर मृतक के पिता राजकुमार पुरकर द्वारा शिकायत कर S.I.T. गठन, नार्को टेस्ट, C.B.I. जांच तथा उक्त हत्यारों को पुलिस रिमाण्ड पर लेने का आवेदन दिया गया था।जिस पर पंडरिया द्वारा कार्यवाही नहीं किये के आरोप को लेकर सतनामी समाज द्वारा शुक्रवार सुबह 10 से 5  बजे तक बंद का आह्वान किया गया था।साथ ही चक्का जाम का आयोजन किया गया था।जिसके कारण नगर की दुकाने सुबह से ही नहीं खुली।व्यापारी संघ द्वारा बंद का समर्थन करते हुए नगर की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था।भारत माता चौक में समाज के लोग इकट्ठे होकर पुलिस प्रशासन को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
*दो घंटे रहा चक्काजाम*-नगर में करीब दो घंटे तक चक्का जाम की स्थिति रही।समाज के लोगों द्वारा दोपहर को लोरमी मार्ग,भारत माता चौक,व हरिनाला के पास चक्काजाम किया गया।करीब दो घंटे तक चक्का जाम रहा,जिसमें स्कूल बसों व एम्बुलेंस को छूट दी गई थी।वहीं आम यात्रियों को कवर्धा,लोरमी या मुंगेली की बस पकड़ने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।