महासमुंद।छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इसी बीच महासमुंद जिले के 3 नगरपालिका और 3 नगर पंचायत में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महासमुंद नगरपालिका से कांग्रेस के निखिलकांत साहू से जीत हासिल की है। वहीं बागबाहरा नगरपालिका से कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने जीत दर्ज की है।
सरायपाली नगरपालिका से भाजपा की सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल विजयी हुईं है। तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय बलराम साहू विजयी हुए हैं। जबकि पिथौरा नगर पंचायत से भाजपा के देवेश निषाद विजयी हुए हैं। वहीं बसना नगर पंचायत से भाजपा की डा खुशबू अग्रवाल निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस प्रकार 6 नगरीय निकायों में 3 भाजपा, 2 कांग्रेस और 1 निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।