लोक कलाकार खुमान साव अलंकरण से  अलंकृत दुष्यंत हरमुख का किया गया नागरिक सम्मान

गुण्डरदेही।।ग्राम सकरौद में  राज्य शासन द्वारा “खुमान साव अलंकरण” मिलने पर समस्त ग्रामवासी द्वारा लोक कलाकार दुष्यंत हरमुख का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस असवर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल  उपस्थित थे। अध्यक्षता विधायक कुंवर निषाद ने की। विशेष अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती अनीला भेड़िया , जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष  श्रीमती सोना देवी देशलहरा मौजूद रही। अतिथियों का स्वागत सकरौद  के सरपंच व पंचो ने किया।