9 फरवरी तक आंगनबाड़ी सहायिका के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

दुर्ग ।31 जनवरी 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा रवेलीडीह एवं करंजा भिलाई के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता अथवा प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य में 9 फरवरी तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, दुर्ग (ग्रामीण) में अपनी लिखित दावा-आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय सीमा के पश्चात् कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।