पाटन। ग्राम रूही में चोरों ने धावा बोला है। स्कूल में रखे इलेक्ट्रानिक सामान सहित चांवल को चोरों ने निशाना बनाया है। इसकी सूचना स्कूल केशिक्षक ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दिए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय नवीन पूर्व मा. शाला रूही व शासकीय प्राथमिक शाला रूही में सामानों की चोरी हो गई है। जिसमे 3 नग कैमरा C PLUS, 1 DVR, 2 नग UPS, पॉवर केबल व साथ ही 1 क्विंटल चावल की चोरी हुई है।







