पंडरिया-भाजपा प्रदेश संगठन के आवाहन पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा शनिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयन्ती पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के जोरा मंदिर परिसर, सरोवर किनारे , एवं पुराना बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक,जैन मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम जैन मंदिर परिसर पर संपन्न हुआ। स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी अधिवक्ता नवल किशोर पांडे ,भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर रवीश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू , प्रथम मंडल अध्यक्ष कुलदीप छाबड़ा , पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे , पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी , हमारे वरिष्ठ जनक चंद्राकर , मंडल महामंत्री विशाल शर्मा , ललित चंद्रवंशी , कोषाध्यक्ष हरीश जैन , मंडल उपाध्यक्ष पवन कुंभकार, रवि साहू , वर्षा साहू , पूर्णिमा शर्मा , शोभा धावलकर , पंडरिया सोसायटी अध्यक्ष भास्कर देवांगन जी ,श्रीमती संगीता हलवाई , महेश चंद्राकर , रामफल यादव ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू , पार्षद अनुराग सिंह, शेरा धावलकर , नारायण सोलंकी, श्याम चरण बंजारा , युवा मोर्चा से विक्की यादव , त्रिफूला साहू , यशवंत साहू , अभिषेक शर्मा , प्रियेश शुक्ला ,कमलेश धूलिया, दिनेश धूलिया , अमरनाथ धावलकर, तुलसी धुर्वे सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।






