शैलदेवी महाविद्यालय में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन



अंडा। फोटो। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में  स्वच्छता समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक कर नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बी.एससी. बी.एड. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन एवं स्वच्छता संदेश पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने सराहा। विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतीकरण से यह स्पष्ट किया कि स्वच्छ और नशामुक्त समाज ही स्वस्थ एवं प्रगतिशील राष्ट्र की नींव है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। रैली के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।