राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण अभियान ग्राम मोहतरा,मिडिल स्कूल एवं वेयर हाउस में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सेवा पखवाड़ा का यह कार्यक्रम भाजपा मंडल पंडरिया, भाजपा ओबीसी मंडल पंडरिया एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि चन्द्रकुमार सोनी, वरिष्ठ नेता स्वच्छता जिला संयोजक,सांसद प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर ,जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल श्रीवास,भाजपा मंडल महामंत्री पदमराज टंडन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन कुम्भकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री भुवनेश्वर कीर्तन साहू,भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल ठाकुर,लतेल साहू, विश्वनाथ साहू, अश्विनी साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।