पंडरिया-नगर के युवाओं द्वारा लगातार स्वच्छता का कार्य कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।युवा रवि और साहिल ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इनके द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए महादेव घाट डोंगरिया के गार्डन के पास फैले प्लास्टिक के कचरों को एकत्रित कर लगभग 15 बोरी कचरा निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में करीब 10 से 11 लोग शामिल हुए। पंचायत के सरपंच व ग्रामीण से उद्यान को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। धार्मिक स्थल, पर्यटन क्षेत्र, पर्यावरण और अपने आसपास को साफ स्वच्छ बनाने में आगे आने की अपील करते हुए, अपने छत्तीसगढ़ सहित भारत को स्वच्छ बनाने की अपील की। इस मुहिम में प्रभात, राजेंद्र, देव, सोम,आशु, क्रिश, भानु, मितेश, शनि, और जित्तू का योगदान रहा।







