पंडरिया-नगर पंचायत पंडरिया में नव पदस्थ सीएमओ कोमल ठाकुर नगर में स्वच्छता बनाने के लिए लगातार लोगों के सहयोग से मुहिम चला रहे हैं।वहीं सफाई के लिए अपील कर रहे हैं।विगत कुछ दिनों से नगर में विशेष सफाई अभियान जन सहयोग से चलाया जा रहा है।जिसके तहत शनिवार को नगर के गांधी चौक से हरिनाला,बस स्टैंड परिसर, न्यालय परिसर व बाहर की सफ़ाई किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार,सीएमओ, इंजीनियर, हल्का पटवारी ,सफाई टीम,एवम् जनप्रतिनिआज दिनांक 09 सितंबर को नगर में स्वच्छता अभियान के तहत गांधी चौक से हरिनाला,बस स्टैंड परिसर, न्यालय परिसर एवम बाहर की सफ़ाई अभियान में नायब तहसीलदार,सीएमओ, इंजीनियर, हल्का पटवारी ,सफाई टीम व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। व्यवसायिक दुकानदारों एवम् नगरवासियों को सड़क, नाली,बस स्टैंड, न्यायालय परिसर एवम सार्वजनिक स्थलों में कचरा प्रबंधन हेतु सहयोग की अपील की गई तथा कचरा व गंदगी फैलाने पर कार्यवाही की जाने की हिदायत दी गई। साथ ही बस स्टैंड परिसर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन स्थल का निरिक्षण कर सफाई के लिए चिन्हाकित किया गया।







