राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत रविवार को भाजपा मण्डल पंडरिया द्वारा 02 अक्टूबर,संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधीएवं सादगी के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी जंयती शहर के गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया।साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान नगर में झाड़ू लगकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर स्वच्छता अभियान (स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत) के तहत जोरा मंदिर परिसर पुराना बस स्टैंड एवं गांधी चौक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कबीरधाम भैया अनिल सिंह द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस दौरान स्वच्छता कमांडो को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू , वीरेंद्र शर्मा, जनक चंद्राकर, जिला स्वच्छता संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तुलस कश्यप,महामंत्री पद्मरज टंडन,रविश सिंह,विजय घृतलहरे,जिला युवामोर्चा अजय ठाकुर, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी , पार्षद अनुराग ठाकुर व लाला यादव किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल चिंटु ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पूरन राजपूत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश सिंह सहित महामाया सेवा समिति के पूरे सदस्यगण,गर्ल्स टीम, कमांडो टीम व भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ जन, सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

