पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान सम्पन्न


पाटन। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर आत्मानंद चौक पाटन में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी ने किया।

इस अवसर पर, नगर पंचायत सभापति श्री केवल देवांगन जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री केशव बंछोर जी,विजय बंछोर,मिलन देवांगन , चंद्रपकाश देवांगन, देवेंद्र ठाकुर,सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा भाव और स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।