स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ, कार्यालय परिसर का सफाई किया गया

पंडरिया। स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मंगलवार को नगरपालिका द्वारा शुभारंभ किया गया।पखवाड़ा की शुरुवात करते हुए नगरपालिका परिसर परिसर की साफ-सफाई की गई।जिसके पश्चात स्वच्छता बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई गई।स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल पांडेय व चंद्रकुमार सोनी ने सभी को अपने व अपने आस-पास को स्वच्छ रखने की बात कही तथा सप्ताह में 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की बात कही।इसके पश्चात पौधारोपण किया गया।इस दौरान महामाया सेवा समिति के संजय सोनी,स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मोहन राजपूत,डॉ आर के बैस पार्षद अनुराग ठाकुर,ब्रिज सोनी,भुवन,नीलेश सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।