बलराम यादव
पाटन । थाना पाटन अंतर्गत एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर बदमाशों ने एक लिंक भेजा। अनजान नंबर से आए लिंक को किसान ने खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से जुड़े बैंक में रखी 2 लाख रुपए की रकम पार कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम अरसनारा निवासी जय प्रकाश साहू खेती किसानी का काम करता है। एक दिन पहले जय प्रकाश के मोबाइल पर किसी अनजान नम्बर से लिंक आया। जिज्ञासावश किसान ने उस लिंक को टच करके खोल दिया। इसके कुछ देर बार उनके कृषक खाते केंद्रीय सहकारी बैंक के खाते से लगभग दो लाख अपने आप ट्रांसफर हो गई। जानकारी होने पर थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। साथ ही साइबर सेल पर मामले से अवगत कराया। इस पर साइबर टोल फ्री नंबर पर कॉल करके बाकी ट्रांजेक्शन को होल्ड पर लगवा दिया। मामल में पुलिस जांच कर रही है।







