झीट: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न

पाटन,। एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब एवं जय महावीर व्यायाम क्लब , झीट के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 26जून दिन शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल ग्राम झीट में 45 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । यह खेल प्रशिक्षण शिविर 1मई से प्रारंभ हुआ था जो 25 जून तक चला । इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खो खो , वेटलिफ्टिंग, योग, एथलेटिक्स, जैसे खेलो का प्रशिक्षण दिया गया । इस खेल प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 – 120 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षणरत सभी खिलाड़ी आगमी होने वाले खेलो में अपना स्कूल, गांव और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नीलम राजेश चंद्राकर (जिला पंचायत सभापति, दुर्ग) थीं। विशिष्ट अतिथियों में अंबेडकर जोशी (जनपद सदस्य), प्रणव शर्मा (जनपद सदस्य), राकेश दामिनी साहू (जनपद सदस्य) एवं मोहनलाल साहू थे कार्यक्रम के अध्यक्षता राजू साहू (सरपंच ग्राम झीट) ने किया, कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पवन ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिल दास माणिकपुरी तथा क्लब के सदस्य राजेश्वर सिन्हा, सुनील ठाकुर, संतोष पटेल, हेमंत अग्रवाल, राहुल
अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
समर कैंप के सफल संचालन में प्रशिक्षक सुरेश पटेल, आदित्य सिन्हा, पोषण पटेल, चेतन यादव, चंद्रदेव पटेल, प्रमोद साहू, देवेश सर्वे एवं भोजराम साहू का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षकों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा सभी अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।