पंडरिया । वस्त्रदान अभियान के अन्तर्गत, वस्त्रदान समिति बेमेतरा द्वारा आभावग्रस्त वनवासी परिवारों को वस्त्र प्रदान करने का कार्य विगत कई वर्षों से सतत् जारी है । इसी क्रम में बुधवार को ब्लॉक के ग्राम तेलियापानी (धोबे), छिंदीडीह, भाखुर, ढोलढोली एवं जखनाडीह में आभावग्रस्त वनचासियों को वस्त्र प्रदान किया गया।उक्त परिवारों को लाभान्वित करते हुये समिति ने उपर्युक्त सभी ग्रामों में लगभग 1200 (बैगा बहुल) लोगों को वस्त्र प्रदान किये।

लगभग 570 नये कम्बल,धोती तथा प्रत्येक महिला को नयी साड़ियां भी प्रदान की गयी।सभी वर्गों को गर्म कपड़े,दिनचर्या के कपड़े,लूँगी,चादर,बच्चों को नये जूते,आदि वितरित किये गये।उक्त सेवा कार्य में लगभग 200 परिवारों को त्वरित सहायता प्राप्त हुयी ।समिति का नेतृत्व कर रहे संयोजक डाॅ.अविनाश तिवारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के ग्रामों में एक ही प्रकार के वस्त्रों की डिमांड नहीं रहती, इसीलिए बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
हालांकि हमारी समिति सभी वर्ग एवं सभी प्रकार के कपड़ों को लेकर जाती है । उन क्षेत्रों में अभाव इतना देखा जाता है कि समस्त विषय कम पड़ते हैं ।
जनसहयोग से चलित यह एक बड़ा सेवा कार्य है।जिसका सम्पूर्ण श्रेय वस्त्र प्रदान करने वाले परिवारों एवं समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है,जो निःस्वार्थ भाव से अंतिम हितग्राही तक पहुँचाते हैं।इस दौरान वस्त्रदान समिति के प्रदेश संरक्षक दिनेश साहू,अनिल शर्मा,संजय भाथरे,धर्मेन्द्र शर्मा,राहुल तिवारी,दिनेश दीवान,
भास्कर तिवारी, संजय शर्मा ,किशोर शर्मा,हर्ष यादव,राहुल वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।






