संकुल डबरी में संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा सम्पन्न,प्राथमिक विभाग में शा प्रा शाला डबरी  का दबदबा रहा


पंडरिया-ब्लाक के संकुल केंद्र डबरी का स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा डबरी के शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बच्चों ने सामूहिक खेल कबड्डी, खो खो जैसे खेल तो वही दूसरी ओर एकल में दौड़, लंबी कूद,जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़,पहाड़ा प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में शा प्रा शाला डबरी का का दबदबा रहा। प्राथमिक शाला डबरी ने ग्यारह खेल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वही पांच खेल में द्वितीय स्थान हासिल किया है। पहाड़ा में भारती प्रथम,लम्बी कूद में सुलोचना प्रथम, चित्रकला में बादल प्रथम,रंग मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम,100 m दौड़ में सुलोचना प्रथम,अंग्रेजी कन्वर्सेशन राजीव प्रथम,कबड्डी बालक प्रथम,कबड्डी बालिका प्रथम,खो-खो बालक प्रथम,खो -खो बालिका प्रथम,सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम,रंगोली में हितेश्वरि द्वितीय,लम्बी कूद में हितेश द्वितीय,जलेबी दौड़ में दुर्गेश्वरी द्वितीय,200 m दौड़ में भूमिका द्वितीय,सुई धागा में सिद्धि द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इस अवसर संकुल प्राचार्य यादूराम सागर, संकुल समन्वयक बैजनाथ चंद्राकर, मिडिल स्कूल के खेल प्रभारी राकेश कुमार कश्यप,शाला के प्रधानपाठक व खेल प्रभारी प्राथमिक विभाग होरीलाल गबेल, संकुल के वरिष्ठ शिक्षक सुखीराम चंद्राकर, धीरज बर्मन, पंचराम बंजारे, छैल कुमार चंद्राकर, बलदाऊ साहू, विद्याधर चंद्राकर, प्रदीप साहू,  हनुमान ठाकुर,शिक्षक संजय कुमार चतुर्वेदी, शिक्षक फागुराम साहू, शिक्षिका माया गबेल सहित समस्त शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।