संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा सम्पन्न


पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत संकुल केंद्र सोनपुरी के बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में किया गया ।प्रथम दिवस प्राथमिक विभाग के समस्त खेलों का आयोजन किया गया। तथा द्वितीय दिवस माध्यमिक शाला के समस्त खेलों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया ।अंतिम दिवस समापन समारोह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुरा के प्रांगण में सोमवार को रखा गया। जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस प्रतिस्पर्धा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के द्वारा किया गया ।सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया । संकुल प्राचार्य बसंत डोरे एवं संकुल  समन्वयक काशीराम गोयल ने बताया कि
खेल से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास होता  है। यह बच्चों में रचनात्मकता,  समस्या-समाधान, निर्णय लेने और सामाजिक कौशल को भी बढ़ाता है, जिससे आत्मविश्वास और तनाव में कमी आती है। समारोह के मध्य में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया। संकुल  में आए नये शिक्षक एवं संकुल केंद्र सोनपुरी से पदोन्नत होकर गए होकर गए शिक्षकों का भी संकुल केंद्र में सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी विजय प्रतिभागियों को  जोन स्तर के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रधानपाठक  राम भाऊ जायसवाल ,शिक्षक  नवीन जायसवाल ,शिवकुमार देवांगन,  विपिन पाठक एवं संकुल केंद्र सोनपुरी के समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।