धमधा।संकुल केन्द्र सेमरिया में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ऊषा सोनवानी (जिला दुर्ग), विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य राजेश कुमार साहू (धमधा), अध्यक्षता सरपंच श्रीमती पुष्पलता बंजारे (सेमरिया), विशिष्ट अतिथि ओनी महिलांग (छाया विधायक), उपसरपंच डॉ. सतबोधी दानी बंजारे (सेमरिया) एवं उपसरपंच श्री विजय बघेल (पेंड्रीतराई) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रधान पाठक श्री खिलेंद्र कुमार बघेल (कोकड़ी) ने किया तथा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल ने प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नैतिक, व्यवहारिक एवं सामाजिक मूल्यों से युक्त आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बालवाड़ी, कक्षा पहली, छठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा निःशुल्क गणवेश वितरित किए गए। संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को स्टेशनरी उपहार स्वरूप भेंट की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती ऊषा सोनवानी ने संकुल के सभी विद्यार्थियों को फल, बिस्किट एवं मिठाई वितरित कर भव्य न्योता भोज का आयोजन कराया। वहीं ग्राम पंचायत सेमरिया की सरपंच श्रीमती पुष्पलता बंजारे द्वारा सभी बच्चों के लिए खीर-पूड़ी सहित स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक श्रीमती सावित्री महिलांग, प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार मनहर एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
संकुल प्राचार्य श्रीमती किरण सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, एसएमसी एवं एसएमडीसी अध्यक्षों एवं सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं पालकों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ऊषा सोनवानी, जनपद पंचायत सदस्य श्री राजेश कुमार साहू, श्री ओनी महिलांग, सरपंच श्रीमती पुष्पलता बंजारे, उपसरपंच डॉ. सतबोधी दानी बंजारे, उपसरपंच श्री विजय बघेल, संकुल प्राचार्य श्रीमती किरण सिंह, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सूर्यकान्त हरदेल, प्रधान पाठक श्रीमती मिताली दास, श्रीमती कुलवंतीन चेलक, श्रीमती दीप्ति किरण तिर्की, श्री थानसिंह चुरेन्द्र, श्री खिलेंद्र कुमार बघेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता पाटिल, श्री रमेश कुमार ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मोहित बंजारे, एसएमसी एवं एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, रेडक्रॉस के छात्र-छात्राएँ, संकुल के समस्त विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






