संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बेलरगांव में सम्पन्न

नगरी/सिहावा,बेलरगांव ।नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ होने के साथ ही नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया चल रही हैं । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुसार कक्षा पहली, कक्षा छठवीं, कक्षा नवमी और कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्र छात्राओं में उत्साह लाकर शत प्रतिशत स्कूल में ठहराव लाने के उद्देश्य से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त रूप से संकुल केंद्र बेलरगांव और बोकराबेडा का शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 25 जून को रीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी सी झा संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव ने की। इस अवसर पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।निःशुल्क पाठयपुस्तक भी वितरित की गई। सभी नवप्रेशी छात्रों को ग्राम पंचायत बेलरगांव द्वारा एक एक कापी भेंट किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगद राशि और मौर्यध्वज सेन जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो और लिलेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष बेलरगांव (भाजयुमो ) द्वारा एक पेन एक कापी और एक नग शीश देकर प्रोत्साहित किया गया ।कार्यक्रम में नेवता भोज चंद्रशेखर अडील और ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के सौजन्य से बच्चों को दिया गया। शिक्षा के महत्व पर नंदिनी साहू जनपद सदस्य, कमलेश्वरी नेताम(सरपंच नवागांव), सतरूपा नेताम(सरपंच हीरीडीही), मोहिनी साहू( उप सरपंच), अमर सिंह पटेल ग्राम पटेल, हुमीत कुमार लिमजा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव, यषकरण पटेल, उमेश साहू, लोकेश देवांगन, डोमेंश सोनबेर, पोखराज कश्यप पूर्व उप सरपंच, चमरूराम साहू,देव चरण साहू, चंद्रकांत देवांगन सहित पालकगण और सभी प्राथमिक , माध्यमिक , उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और संकुल समन्वयक रामनरेश कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र नेताम व्याख्याता और आभार प्रदर्शन आर के देवांगन वरिष्ठ व्याख्याता ने किया।