संकुल केंद्र महली में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, बच्चों में दिखा खेलों के प्रति रुचि

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया/महली । ब्लाक अंतर्गत संकुल केंद्र महली में बुधवार को सम्पन्न हुआ।मंगलवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारम्भ हुआ।जिसमें संकुल केंद्र के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।मंगलवार को माध्यमिक स्तर के बच्चों का खेल संम्पन्न हुआ,वहीं प्राथमिक स्तर के एकल खेल सम्पन्न कराए गए।बुधवार को प्राथमिक शालाओं के खेलों को सम्पन्न कराया गया।उक्त प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो,दौड़,लंबी कूद,फुगड़ी,बोरा दौड़,घड़ा दौड़,रंगोली ,चित्रकला, सुलेख, पहाड़ा,विज्ञान मॉडल,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अनेक खेल को शामिल किया गया था।जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल केंद्र के ग्राम महली,डोमसरा,नवागांव हटहा, नानापुरी व रेंगबोड के प्राथमिक व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं शामिल थे।प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।सामूहिक खेलों में प्राथमिक स्तर के बालिका कबड्डी में प्रथम डोमसरा रही,तथा बनिया कुबा द्वितीय स्थान पर रही।बालक कबड्डी में बनिया कुबा प्रथम व महली द्वितीय रही।बालक खो-खो में प्रथम स्थान पर बनिया कुबा व द्वितीय डोमसरा के प्रतिभागियों ने बाजी मारी।बालिका खो-खो में प्रथम बनिया कुबा व द्वितीय नानापुरी की छात्राएं रही।वहीं मिडिल स्कूल स्तर के बालक कबड्डी में महली प्रथम रही तथा रेंगबोड द्वितीय स्थान पर रही।बालिका कबड्डी में नानपूरी प्रथम व महली द्वितीय स्थान पर रह। इसी प्रकार मिडिल स्कूल बालक खो-खो में नानापुरी के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महली स्कूल के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका खो-खो में डोमसरा के बच्चे प्रथम रही तथा रेंगबोड द्वितीय स्थान पर रहे।संकुल समन्वयक ईश्वर तिवारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता आयोजित की गई।जो गुरुवार को बुधवार को सम्पन्न हुई।प्रतियोगिता में संकुल प्रभारी धीरज देवांगन,समन्वयक ईश्वर तिवारी,,प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी,शोभनाथ साहू,विष्वलता मानिकपुरी,मालती तिवारी, पवन पाठक,श्रीराम अनंत,शिक्षक राजेन्द्र साहू,आभा बघेल, सीमा शुक्ला,रेणुका शुक्ला,गिरिजा पटेल,हीरालाल चन्द्राकर, कात्यानी सिंह,किशोर तम्बोली,संदीप पांडेय,ज्योति सिदार,रमेश चन्द्रवंशी,यक्ष चन्द्राकर,प्रवीण तिवारी,शेर सिंह साहू सहित संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।