कुम्हारी में दशहरा मनाने परिवार के साथ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल 50 फिट का रावण दहन कर मनाया असत्य पर सत्य का पर्व

राकेश सोनकर। कुम्हारी

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति कुम्हारी के तत्वावधान में आयोजित दशहरा उत्सव व रावण दहन कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहपरिवार महामाया मंदिर प्रांगण में दशहरा मनाने पहुँचे उन्होंने उपस्थित आयोजक समिति व रामायण मंडली सहित हजारों की संख्या में पहुँचे दर्शकों का अभिवादन करते हुए विजय दसमीं की सभी को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों का लोगों द्वारा मां की उपासना कर जोत ज्वारा विसर्जन के बाद आज विजय दसमीं का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन अहंकार रूपी रावण का वध मार्यादा पुरषोत्तम श्रीराम द्वारा किया गया था। आज का दिन असत्य पर सत्य की जीत बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक व अंधकार में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में विजय दसमीं पर्व के अवशर पर प्रदेश के लोगों की खुशहाली जीवन की कामना की। साथ ही दशहरा रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों को पर्व की बधाईयां दी। दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा महोत्सव समिति द्वारा 50 फिट का रावण जलाया गया वहीं आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा के कारीगरों द्वारा बनाये गए आतिशबाजी से लोगों का मनोरंजन कराया गया। जिससे शाम होते ही रंग बिरंगी फटाकों से आसमान जगमगाने लगा। अनेक बहुरंगी फुलझड़ियों के रोशनी को आसमानों में निहारते रहे हजारों की संख्या में जूटे लोग इस पल का साक्षी बने।

सीएम बघेल के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में पहुंच दशहरा उत्सव का आनंद लिया साथ ही पैराणिक मंचस्थ रामलीला का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में सीएम बघेल की धर्म पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल पुत्र चैतन्य बघेल पुत्रवधु सहित उनकी पुत्री भी परिवार सहित उपस्थित रहें। कार्यक्रम के आयोजक समिति में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर उपाध्यक्ष के रविकुमार पार्षद मनहरण यादव प्रमोद राजपूत ओमनारायण वर्मा थनेश पटेल पवन अग्रवाल शीश बंसल विष्णु देवांगन नोबल सिन्हा लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।