मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पाटन , हेलीपेड से सीधे दैमार  के लिए कार से रवाना, सतनामी समाज व युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रवास पर पाटन पहुंच चुके हैं । वह पाटन के हेलीपैड से सीधे देमार के लिए रवाना हुए । देमार जाते समय उनके अगवानी सतनाम समाज के लोगों तथा युवा कांग्रेस के युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर किया गया । हेलीपेड  में उनका स्वागत नगर के मुखिया भूपेंद्र कश्यप, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छग अध्यध तरुण बिजौर अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यहां पर उनका स्वागत किया।  कलेक्टर व एसपी भी हेलीपैड में मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया इसके बाद सीधे देमार के लिए रवाना हुए ।