बस्तर ओलंपिक में सीएम साय ने की घोषणा ,अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक में स्वर्ण रजत जीतने पर 3-3 करोड़



बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय स्पर्धाओं की शुरुआत गुरुवार को शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज पद्मश्री मैरी कॉम भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के विजेता बस्तर के खिलाड़ी ओलंपिक में विकास के मॉडल होंगे। भविष्य में भी जीतकर पदक लेकर आएं, इस दिशा में सरकार बस्तर के युवाओं को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण दिलवाएगी।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक खेलों में राज्य के खिलाड़ी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर आएंगे तो उन्हें सरकार 3-3 करोड़ व 2 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के गांव-गांव में विकास की धारा पहुंचे, इस दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। यही कारण है कि अब बस्तर शांति-समरसता और समृद्धि की ओर लगातार बढ़ रहा है। इधर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज पद्मश्री मैरी कॉम ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ी
शाह आज बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल
रायपुर | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार रात 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे नवा रायपुर के रिसोर्ट रवाना होंगे। शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:45 से 4:45 तक बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शमिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं और जीत भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने बस्तर के खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने प