जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला में ही इन दिनों धडल्ले से अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। बता दे की पहले भी अवैध कब्जा किया जा रहा था जिस पर सूचना मिलने पर तहसीलदार ने रोक लगाई थी। लेकिन अब उक्त तहसीलदार का तबादला हो जाने तथा आचार संहिता लग जाने के बाद फिर से अब बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा किए जाने लगे है। इस तरह से आखिर वी आई पी जिला में हो रहे अवैध कब्जा पर शासन प्रशासन क्यों चुप्पी साधे है समझ से परे है।
जानकारी के मुताबिक सन्ना तहसील क्षेत्र के सरधापाठ के पकरिटोली से निकल कर आ रही है। जहां शासकीय भूमि में गौठान चारागाह एवं रंगमंच के सामने एक व्यक्ति द्वारा मकान बनाकर अबैध कब्जा किया जा रहा है। इससे पहले भी उक्त व्यक्ति के द्वारा मकान बनाया जा रहा था,तब तहसीलदार ने रोक लगाया गया था, तब तक कार्य रुका हुआ था लेकिन उक्त तहसीलदार का ट्रांसफर होते ही उसका फायदा उठाकर कब्जा धारी ने आदर्श आचार संहिता में पुनः कार्य सुरु कर दी है। इस पर शासन प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।
पहले भी चला है बुलडोजर
बता दे की जिस स्थल पर अवैध कब्जा हो रहा है उसी के आसपास भी अवैध कब्जा होने लगे थे। सूचना पर तहसीलदार ने अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलवाया था। लेकिन अब फिर से इस तरह से अवैध कब्जा होते देख अन्य लोग भी सक्रिय हो गए है। और जहा पर जगह मिला वहा पर कब्जा करना शुरू कर सकते है। ग्रामीणों ने मांग किया है की तत्काल उक्त अवैध कब्जा को हटाया जाना चाहिए।