सीएमओ ने किया बस स्टैंड परिसर और शौचालय का निरीक्षण, टूटे हुए नल, टोटी, और सीट को बदलवाया

दल्ली राजहरा – मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 मे बस स्टैंड परिसर एवं शौचालय का निरीक्षण किया गया lनिरीक्षण के दौरान शौचालय में सफाई, पानी की आपूर्ति, बिजली और प्रकाश व्यवस्था जायजा लिया l शौचालय में नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने, शौचालय परिसर को साफ रखने एवं कीटनाशक उपयोग करने के निर्देश दिए lइस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए नये दरवाजे, टूटे हुए सीटों को बदल गया एवं नलों में टोटी लगाई गई l रैन बसेरा के ऊपर पानी टंकी को साफ करवाया गया जिससे वार्ड वाशियो एवं यात्रियों को शुद्ध पानी की प्राप्ति हो
एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गयाl
निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रभारी बुद्धिमान सिंह, स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर भंडार प्रभारी पकज चंद्राकर उपस्थित रहेl