रजत जयंती से स्वर्ण जयंती तक की यात्रा में मील का पत्थर है सहकारिता*
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।रजत जयंती से स्वर्ण जयंती तक की यात्रा में मील का पत्थर है सहकारिता उक्त विचार 29 अगस्त 2025 को ग्राम बिरगुड़ी में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि अकबर कश्यप ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाना चाहिए। औषधीय पौधों की पहचान और खेती हमें संपन्नता दिला सकती है। जैविक खेती आज की मांग है। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन जिला सहकारी संघ द्वारा जिले के समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियो व वनधन विकास केंद्र सहकारी समितियो के पदाधिकारियों, सदस्यों व प्रबंधकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन साहू समाज भवन ग्राम बिरगुड़ी में संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अकबर कश्यप पूर्व अध्यक्ष जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित धमतरी, कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय शुभम यदु सभापति (सहकारिता एवं उद्योग) जनपद पंचायत नगरी, विशिष्ट अतिथि जिला लघु वनोपज धमतरी के संचालक राजेश कुमार सामरथ, साहू समाज बिरगुड़ी अध्यक्ष भूपत कुमार साहू, प्रवक्ता डॉक्टर एन दीक्षित, जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू तथा डॉक्टर अनिल चौरे, सुरेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों के स्वागत उपरांत प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम अध्यक्ष यदु ने कहा कि सहकारिता ने आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया है। ग्रामीण परिवेश में चहुमुखी सुधार हेतु सहकारिता सशक्त माध्यम है। श्री सामरथ ने कहा कि प्रशिक्षण से हमें अपने जीवन को उन्नत बनाना चाहिए। संघ के प्राधिकृत अधिकारी श्री साहू ने कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में हमारी योजना है कि हमें 2025 के लक्ष्य के लिए कार्य करना है। नशा मुक्त छत्तीसगढ़ हमारा लक्ष्य है। देश का युवा निरोगी व संस्कारी हो। प्रवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने अपने उद्बोधन में सहकारिता मंत्रालय की नई पहलों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने, सहकार से समृद्धि के तहत 54 पहलो पर प्रकाश डाला। सुरेश साहू ने सहकारिता के उद्देश्य व महत्व के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम को मंचस्थ अतिथि डॉ चौरे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मंचस्थ अतिथियों को श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वनोंपज समितियो के प्रबंधको सहित बड़ी संख्या में सहकारी समितियो के पदाधिकारी व सदस्य का उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रतावा व घोटगांव के समिति प्रबंधक ललित कश्यप का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता व आभार प्रदर्शन बेलरगांव समिति प्रबंधक रमेश पटेल ने किया।







