बालोद । बस्तर के तर्ज पर इन दोनों बालोद जिले में भी मुर्गे मुर्गियों की लड़ाई में दांव लगाने यानि कि हार जीत का का खेल जोरों पर चल रहा है। जिले के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर जंगल क्षेत्र में मुर्गे मुर्गियों को लेकर उनकी जिंदगी को दांव पर लगाकर हार जीत की बाजी लगाई जा रही है और उसकी आड़ में कुछ जुआरी और सट्टेबाज लोग अपना धंधा जोरो शोरो से चला रहे हैं। और यह काम ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में किया जा रहा है। बालोद थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरकोना के जंगलों में करीबन 4 बजे मुर्गे-मुर्गियों की लड़ाई एवं जुआ-सट्टा का दांव लगाते हुए कुल 10 आरोपियों को पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया हैं। वही मौके से जब्त किए गए करीबन 10 मुर्गे-मुर्गियों को स्थानीय एवं संबंधित लोगों को सुपुर्द किया गया हैं।

ये है पकड़े गए आरोपी-
मौके से पकड़े गए आरोपी में रोशन लाल, संतोष कुमार मंडावी, रामसिंह, करण कुमार, महेन्द्र कुमार, मुकेन्द्र कुमार देवांगन, दीपक नेताम, त्रिलोकी मंडावी, मनीष कुंजाम एवं थैमन ठाकुर हैं।
52 पत्ती पर हार जीत के दांव-
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार को हमराह आरक्षक क्रमांक 51, 514, 563, 486, 309, 36, 99 के साथ मय शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 ए 0019 के जुर्म जरायम पता साजी पर टाऊन/देहात रवाना हुआ था कि ग्राम जमरूवा में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम सेमरकोना बंजर बाहरा प्लास झाड के पास ताश के 52 पत्ती पर रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर कांट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। जिसकी सूचना पर मौके के गवाह लखन साहू पिता देवकुमार साहू (उम्र 28) विनोद निषाद पिता स्व. मेहत्तर निषाद (उम्र 40) को धारा 160 का नोटिस तामिल किया एवं मुखबीर सूचना से अवगत कराकर सहमति पश्चात मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सेमरकोना बंजर बाहरा प्लास झाड के पास पहूंचकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडे कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये।
मुचलके पर किया गया रिहा-
पुलिस द्वारा पकडे गये व्यक्तियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम मुकेन्द्र कुमार देवांगन पिता थानेश्वर देवांगन (उम्र 25), दीपक नेताम पिता स्व. बिनेश कुमार नेताम (उम्र19), त्रिलोकी मंडावी पिता गयाराम मंडावी (उम्र 35), मनीष कुंजाम पिता सुकलाल कुंजाम (उम्र 20), थैमन ठाकुर पिता स्व. हीरू ठाकुर (उम्र 47) में बताया उनके पास रखे सामान की तलाशी लिया गया तो (1) मुकेन्द्र कुमार देवांगन के पास से 300/- रूपये एवं फड से 510/- रूपये, दीपक नेताम के पास से 200/- एवं फड से 700/- रूपये (3) त्रिलोकी मंडावी के पास से 150/- रूपये एवं फड से 600/- रूपये (4) मोनिष कुंजाम के पास से 250/- रूपये एवं फड से 550/- रूपये (5) थैमन ठाकुर के पास से 270/- रूपये एवं फड से 600/- रूपये कुल जुमला नगदी रकम 4130/- रूपये एवं 52 पत्ती तास व एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण से अवगत कराकर विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय किस्म का होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अंग्रेजी में अस्पष्ट हस्ताक्षर सउनि0 देवनाथ ठाकुर 04/02/2024, अंग्रेजी में अस्पष्ट हस्ताक्षर सउनि0 देवनाथ ठाकुर 04/02/2024 ।13.A






