बाबा दरबार धनोरा में जलेगी नारियल नींबू की होली,बरसों से चली आ रही परम्परा

अंडा। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा दुर्ग जिला संभाग से लगा हुआ धनोरा मे हर साल नारियल नींबु पुराना कपड़ा से होली जलाया जाता है इस तरह ही होली पुरे छत्तीसगढ़ में मात्र बाबा दरबार धनोरा मे ही जलाए जाते हैं दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा ने बताया कि होलिका दहन के रोज शाम 5 बजे सभी भक्त गण दरबार के पास इकट्ठा होकर फिर नाला के पास दुर्ग रोड पर स्थित बाघ मूर्ति के पास पहुंच कर पुजा पाठ किया जाता है फिर लाल रंग के चुनरी कपरी पान मिश्री नींबु चढ़ा कर एक एक करके मूर्ति के नीचे से पार होते हैं ऐसा मान्यता है कि पेट भीतर से पार होने से सारे परेशानी दूर होते है।