कल से छत्तीसगढ़ में बढ़ जाएंगी ठंड, मैनपाट में जमने लग रहा है बर्फ, अलाव का लेना पड़ रहा है सराहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक मौसम खुला रहेगा। हालांकि ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं 19 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड और भी कड़ाके की होगी।

वहीं मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगी हैं, बीते दिन गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर के सामरी पाट में 3.5 डिग्री और सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री राजधानी रायपुर में रिकॉर्ड किया है।

रायपुर शहर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। रायपुर नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए जगह – जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है।

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जारी बर्फबारी के चलते छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है।