बलराम यादव
पाटन। कलेक्टर दुर्ग का चार्ज लेने के बाद कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा पहली बार पाटन ब्लॉक का दौरा 6 जुलाई को करेंगे। कलेक्टर दौरा की ख़बर मिलते ही पाटन ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट हो गए है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर श्री मीणा ब्लॉक के ग्राम पतोरा, जामगांव एम, सांकरा, पाटन नगर मुख्यालय का दौरा कर सकते है। इस दौरान शासन के योजनाओं का धरातल पर कितने अच्छे से क्रियान्वयन हो रहा है इसका अवलोकन करेंगे। गौठान भी जाएंगे। सांकरा में डोम में महिला समूह द्वारा कर रहे कार्यों का भी अवलोकन करेंगे।