कलेक्टर दुर्ग का पाटन ब्लॉक दौरा, धान खरीदी सहित S I R कार्य का निरीक्षण


पाटन। कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने शुक्रवार को पाटन ब्लॉक का दौरा किया वह धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे । इसके अलावा विशेष मतदाता गहन पुननिरीक्षण एस आई आर कार्य जो चल रहा है उसका भी निरीक्षण किया । साथ उन्होंने  ब एल ओ से चर्चा भी की। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर सेवा सहकारी समिति कुर्मीगुंडरा में हो रही धान खरीदी का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने धान बेचने आया किसानों से भी बात की । किसानों ने टोकन काटने में हो ररी समस्याओं से अवगत कराया।  इसके अलावा उन्होंने घुघवा धान खरीदी केंद्र भी पहुंचे वहां पर भी धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया।  ग्राम पंचायत पंडर में एस आई आर कार्य चल रहे हैं उसकी जानकारी ली वहां पर उपस्थित बीएलओ एवं ग्राम पंचायत सचिव से भी अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी लिए साथ ही साथ ऑनलाइन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, जनपद पंचायत पाटन के सीईओ गजेंद्र साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।