रिपोर्टर, चंद्रभान यादव

जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अपने शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय आने वाले आमजनों की समस्या का गंभीरता से समाधान कर उन्हें राहत पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम रेडे निवासी विमल साय द्वारा डीजी प्लेयर प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कलेक्टर डॉ मित्तल ने विमल के आवेदन को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आवेदक को जल्द से जल्द उक्त सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिए थे। आवेदक ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया की वह दृष्टिबाधित दिव्यांग है। वह दिल्ली केदयाल सिंह काॅलेज में बीए (द्वितीय वर्ष) में अध्ययनरत है। उसे अपनी अध्ययन सुचारू रुप से चालू रखने हेतु डीजी प्लेयर की आवश्यकता है।






