कलेक्टर  का पाटन दौरा, पतोरा में मतदान केंद्र का लिया जायजा, मलजल प्रबंधन प्लांट भी देखा, जारी है दौरा कार्यक्रम


पाटन। कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी आज सुबह से पाटन ब्लॉक के दौरा पर है। सबसे पहले उन्होंने पतोरा में मतदान केंद्र का जायजा लिया। इसके अलावा स्कूल में चल रही पढ़ाई की जानकारी भी बी ई ओ श्री महिलांगे से लिया। इसके बाद वे मलजल प्रबंधन प्लांट का भी विजित किया। यहां पर जो कार्य हो रहे है इसकी विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम दीपक कुमार निकुंज, सीईओ जनपद मुकेश कोठारी, सरपंच अंजिता गोपेश साहू साहू अन्य मौजूद रहे। बताया जा रहा है की इसके बाद कलेक्टर और पूरी टीम सेलूद की तरफ आगे बढ़ी। वही दक्षिण पाटन तरफ से दौरा कार्यक्रम की जानकारी मिली है।