छत्तीसगढ़ शासन ने 11 आईएएस ऑफिसर्स के ट्रांसफर किए हैं। वहीं कई जिलों के कलेक्टर्स एक जिले से दूसरे जिले में भेजे गए हैं। कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को सरगुजा का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। दंतेवाड़ा कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा और नारायणपुर की कलेक्टर रहीं प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नम्रता जैन को नारायणपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11 IAS का तबादला ,6 कलेक्टर बदले गए

बेमेतरा और नारायणपुर जिले में भी बदलाव
सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिष्ठा मंमगाई को नारायणपुर से ट्रांसफर कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया है । वही नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है ।
वही अमित कुमार की जगह पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है ।
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में फेर बदल
बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणवीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)का प्रबंध संचालक बनाया गया है ।उनके पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है
जिला पंचायत और मंत्रालय में भी तबादले
प्रशासनिक आदेश के तहत गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है ।वही रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है ।






