पाटन ब्लॉक में आज कलेक्टर का दौरा, स्कूली के अलावा पंचायतों का कर सकती है निरीक्षण, चार स्कूल में करेंगे पौधारोपण


पाटन। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का आज पाटन ब्लॉक के प्रवास पर रहेगी।  बताया जा रहा है कि वह लगभग ब्लॉक के चार स्कूल जाएंगी।  यहां पर वे बच्चों से भी मुलाकात करेंगे । साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे एम इसके अलावा पर्यावरण सहेजने के लिए स्कूलों में पौधारोपण भी करेंगे।  जानकारी मिली कि कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी विभिन्न पंचायत का भी निरीक्षण कर सकती है।  उनके साथ एसडीएम पाटन सहित अन्य अधिकारी भी रहेंगे। जानकारी मिली है की वे सेलूद, गोड पेंडरी, पाटन सहित अन्य स्थान पर जा सकती है।