जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पाटन में शामिल सभी धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का फरमान बेअसर,शाखा प्रबंधक , पर्यवेक्षक से लेकर समिति प्रबंधकों की चल रही मनमानी, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पाटन के तहत धान खरीदी केंद्र पाटन, पंदर, बठेना, सोनपुर, सोरम में इन दिनों धान खरीदी में शासन द्वारा जारी निर्देश को ताक पर रखकर धान खरीदी की जा रही है। वही धान खरीदी की मानिटरिंग की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक को रहता है लेकिन उनके द्वारा भी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किसानों के धान को सबसे पहले ढेरी लगाकर समिति के रखना है उसके बाद इसे जो बा समिति द्वारा दिया जाता है उसमें भरना है। लेकिन किसानों द्वारा धान लाने के बाद उसे एक दो बोरे का धान को चेक कर बाकी धान की सीधा एक बारदाने से  से दूसरे बारदाने में पलटी कर दिया जा रहा है। इससे अंदाजा यह लगाया जा रहा है जो धान बिक्री के लिए मानक के अनुरूप नहीं है उसे भी खपाया जा रहा है है। बता दे कि कलेक्टर से सेलूद में धान खरीदी का निरीक्षण किया था तब ये मामला सामने आया था इसके बाद धान को ढेरी लगाकर खरीदने के निर्देश दिए थे। लेकिन पर्यवेक्षक से लेकर समिति के प्रबंधकों को इसकी परवाह नहीं है। हालांकि ढेरी लगाकर धान को फिर से बोर में भरने में परेशानी होती है लेकिन किसानों को सुविधा देने के नाम पर कुछ लोग अपना भी अमानक धान बेच रहे है। जिस पर नजर रखना बहुत जरूरी है।