बलराम यादव
पाटन। दुर्ग कलेक्टर द्वारा 1 सितंबर से जिला के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि बिना हेमलेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। लेकिन पाटन ब्लॉक के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप में कलेक्टर का निर्देश बेअसर दिख रही है। पाटन के कुछ पेट्रोल पंप को छोड़ दे तो लगभग सभी पेट्रोल पंप में बाइक वालों को बिना हेलमेंट के पेट्रोल दिया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश का पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। आज पाटन के एक पेट्रोल पंप में बिना हेमलेट के पेट्रोल देते देखे गए। यही नहीं यहां पर पानी बोतल में भी पेट्रोल दिए जा रहे थे। पाटन नगर में तीन पेट्रोल पंप है वही ग्रामीण क्षेत्र में जामगांव एम, जामगांव आर , गाड़ाडीह, रानीतराई सहित सांकरा, अमलेश्वर, मोतीपुर सहित अन्य जगह पेट्रोल पंप संचालित है। यह भी बता दे कि कलेक्टर के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग भी नहीं किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पेट्रोल पंप के संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है।







